लाइव न्यूज़ :

IT Raids TMC MLA: 19 घंटे की तलाशी और 70 लाख रुपये नकद बरामद, तृणमूल कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास के आवास पर सर्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2023 13:23 IST

IT Raids TMC MLA: अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बायरन बिस्वास के आवास पर छापेमारी के दौरान 70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इतनी बड़ी रकम वहां क्यों रखी गई थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देसुबह शुरू हुई तलाशी करीब 19 घंटे बाद देर रात खत्म हुई।विधायक से मामले पर संपर्क किया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बिस्वास ने कांग्रेस के टिकट पर सागरदिघी निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था, लेकिन बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

IT Raids TMC MLA: आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक बायरन बिस्वास के आवास पर तलाशी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज स्थित विधायक के आवास पर बुधवार को सुबह शुरू हुई तलाशी करीब 19 घंटे बाद देर रात खत्म हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बायरन बिस्वास के आवास पर छापेमारी के दौरान 70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इतनी बड़ी रकम वहां क्यों रखी गई थी।’’

जब विधायक से इस मामले पर संपर्क किया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बिस्वास ने कांग्रेस के टिकट पर सागरदिघी निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था, लेकिन बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीआयकरकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos