लाइव न्यूज़ :

1940 के बाद पहली बार गौताला ऑट्रमघाट अभयारण्य में बाघ दिखा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:21 IST

Open in App

औरंगाबाद, 19 मार्च महाराष्ट्र के गौताला ऑट्रमघाट वन्यजीव अभयारण्य में 1940 के बाद पहली बार एक बाघ देखा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शिकार की तलाश में यहां से लगभग 330 किलोमीटर दूर यवतमाल के टिपेश्वर अभयारण्य से भटककर यह बाघ इस अभ्यारण्य तक पहुंचा है।

संभागीय वन अधिकारी विजय सतपुते ने पीटीआई-भाषा से कहा कि बाघ मूलत:इस क्षेत्र के निवासी हैं, लेकिन 1940 में लुप्त हो गये, हालांकि तेंदुओं की संख्या 25 हो गई है।

सतपुते ने कहा, "यह नर बाघ 11-12 मार्च के आसपास अभयारण्य में आया था और 15 मार्च को जंगल में लगे एक कैमरे के जरिए देखा गया था। यह बाघ टिपेश्वर क्षेत्र का है और हमने उसकी धारियों के माध्यम से यह पुष्टि की है। जिस रास्ते से बाघ यहां तक पहुंचा, उसकी पुष्टि नहीं की गई है।"

उन्होंने कहा, "हमने इस बाघ पर नजर रखने के लिए सात टीमों का गठन किया है। गौताला के पास शिकार करने के लिए काफी जानवर हैं, यही वजह है कि यह बाघ यहां आया है। हमने पाया है कि बाघ ने जंगली सूअर का शिकार किया है।"

महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य यादव तार्ते पाटिल ने कहा कि बाघ पंढरकावड़ा, उमरखेड, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, अकोला, ज्ञानगंगा (बुलढाणा), हिंगोली से होकर आया हो सकता है और अजंता पर्वत श्रृंखला के जरिए गौताला तक पहुँचा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग