लाइव न्यूज़ :

तवी नदी में अपशिष्ट पदार्थ फेंके जाने पर रोक लगाई जाए: जम्मू संभागीय आयुक्त

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:59 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर जम्मू में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शहर के लिए प्रस्तावित विभिन्न सीवरेज नेटवर्क परियोजनाओं और नए संयंत्रों के कार्य में प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक के दौरान तवी नदी में अपशिष्ट फेंके जाने पर रोक लगाने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना का आह्वान किया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जम्मू संभागीय आयुक्त राघव लैंगर ने एजेंसियों को घरों की संख्या, अपशिष्ट की मात्रा और नालों के संबंध में अपने लक्ष्यों को वर्गीकृत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लैंगर ने तवी नदी में अवांछित अपशिष्ट फेंके जाने पर चिंता व्यक्त की और संबंधित एजेंसियों को इसे रोकने के लिए जल्द से जल्द महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार करने तथा नदी तट के दाएं और बाएं अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सूचना दी गई कि नदी के दाहिने तट पर स्थित आबादी में से लगभग 40 फीसदी को सीवरेज लाइन से जोड़ा गया है और बाकी को भी जोड़ने के लिए परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब