लाइव न्यूज़ :

पलहालन में ग्रेनेड हमले में शामिल तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:45 IST

Open in App

श्रीनगर,दो दिसंबर सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है । साथ ही पलहालन में हथगोला हमले में शामिल तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सेना और एसएसबी के जवानों के साथ मिलकर बारामुला जिले के पट्टन इलाके के वुस्सान में एक संयुक्त वाहन जांच चौकी स्थापित की थी और इसी दौरान तीन संदिग्ध लोगों ने संयुक्त दल देखकर वहां से भागने की कोशिश की।

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तीनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान आसिफ अहमद रेसी, मेहराजुद्दीन डार और फैसल हबीब लोन के तौर पर की गयी है। ये सभी बांदीपुरा जिले के गुंड जहांगीर के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ जांच और तकनीक के सहारे जुटायी गई जानकारी से पता चला कि गिरफ्तार लोग लश्कर-ए-तयैबा के लिए काम करते थे और ये लोग 17 नंवबर 2021 को पलहालन में हथगोला हमले में शामिल थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोगों को सीमा पार से आतंकवादियों से निर्देश मिलते थे और हमले का मकसद भय और अराजकता का महौल पैदा करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए