लाइव न्यूज़ :

जयपुर ग्रेटर नगर निगम के तीन निलंबित पार्षदों को न्यायिक हिरासत भेजा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:38 IST

Open in App

जयपुर, 19 जुलाई राजस्थान के जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त के साथ मारपीट मामले में दर्ज नामजद प्राथमिकी में शामिल तीनों निलंबित पार्षदों को समर्पण करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाजपा के तीनों पार्षदों - अजय सिंह, रामकिशोर और पारस जैन - ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलेटिन मजिस्ट्रेट आठ की अदालत में समर्पण किया था। उन्होंने एक जमानत अर्जी भी दाखिल की थी जिसे मजिस्ट्रेट अमित शर्मा ने खारिज कर दिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने इससे पहले इस महीने की शुरूआत में तीनों पार्षदों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये थे क्योंकि वे जारी एक नोटिस के अनुपालन में अदालत के सामने पेश होने में विफल रहे थे।

तीनों पार्षदों पर तत्‍कालीन महापौर सौम्‍या गुर्जर के चैंबर में आयुक्त के साथ मारपीट करने का आरोप था। कथित घटना पिछले महीने घटित हुई थी। घटना के बाद तीनों पार्षदों और महापौर को निलंबित कर दिया गया था और इस संबंध में ज्योति नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

महापौर सौम्या गुर्जर का नाम भी प्राथमिकी में था लेकिन अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। वहीं मामले में शामिल एक अन्य आरोपी पार्षद फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह