लाइव न्यूज़ :

मुंबई: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, NDRF ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 25, 2018 04:57 IST

हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेश शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां शहर के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे के चलते करीब आठ लोग मलवे में दब गए, जिनमें से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि एक की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेश शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। आपको बता दें, अभी हाल ही में गाजियाबाद के मिसल गढ़ी इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। आनन-फानन में पुलिस, अग्निशमक दल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे से आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। 

वहीं, इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक दूसरी पांच मंजिला इमारत पर गिर गयी थी। हादसे में नौ लोग मारे गए थे। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल थीं। इसके बाद नोएडा के सेक्टर 63 से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने की खबर आई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी