लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग की हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 11:05 IST

Open in App

महोबा (उप्र), सात फरवरी महोबा जिले की एक अदालत ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन लोगों को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर 55-55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

फौजदारी मामलों के सहायक शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अवनीश कुमार राय ने चंद्रभान (75) की कुल्हाड़ी एवं डंडों से हमलाकर हत्या करने के दोषियों प्रभुदयाल और उसके दो बेटों पुष्पेंद्र एवं लाखन को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और तीनों पर 55-55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

राजपूत ने बताया कि चंद्रभान (75) का बेटा कढोरीलाल 28 फरवरी, 2018 को अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते प्रभुदयाल और उसके दो बेटे कुल्हाड़ी एवं लाठियां लेकर वहां पहुंचे और कढोरीलाल के साथ मारपीट करने लगे।

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर चंद्रभान अपने बेटे कढोरीलाल को बचाने गया, तो तीनों ने कुल्हाड़ी एवं डंडों से चंद्रभान पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम