लाइव न्यूज़ :

यूपी के बहराइच में भीषण दुर्घटना, दो बसों के बीच टक्‍कर में चालकों समेत तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 11:22 IST

बहराइच-लखनऊ हाइवे दो बसों में सोमवार रात टक्कर हो गई। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। इसमें छह यात्री भी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र में दो बसों के बीच टक्करबस के चालक समेत तीन लोगों की मौत, छह यात्री भी हुए घायल लखनऊ से गोंडा जा रही रोडवेज बस और गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही निजी बस में टक्कर

बहराइच (उप्र): जिले के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो बसों की टक्कर में दोनों बस के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गये जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लेने का निर्देश दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे जरवल रोड थाना क्षेत्र के शुक्ला ढाबे के पास लखनऊ से गोंडा जा रही रोडवेज बस और गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही निजी बस की टक्कर हो गई जिसमें बसों के चालक सहित नौ लोग घायल हो गए।’’

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस के अंदर से निकालकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्तफाबाद पहुंचाया। एएसपी ने बताया कि सीएचसी में इलाज के दौरान रामचंद्र, शिव नाथ शुक्ला और आकाश तिवारी (दोनों गोंडा निवासी) की मृत्यु हो गई। रामचंद्र का पता ज्ञात नहीं है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेजा गया है। शेष चार घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल ने दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया है।

उधर, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त सड़क दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने एवं सभी घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनायोगी आदित्यनाथबहराइच
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'