लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:19 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आगरा जिले के कौलरा कला और बरकुला गांव में शराब की चार दुकानों को सील कर दिया है।पुलिस ने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार की रात की है। सूत्रों के अनुसार मरने वालों की पहचान राधे (42), अनिल (34) एवं गया प्रसाद (50) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि राधे एवं अनिल कौलरा गांव के जबकि गया बरकुला गांव का रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि रामवीर (30) का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन चारों ने एक स्थानीय दुकान से शराब खरीद कर पी थी और उसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया । आगरा देहात के पुलिस अधीक्षक (पूर्व) अशोक वेंकट ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राधे, अनिल एवं गया की मौत हो गयी जबकि रामवीर का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘मरने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है और पोस्टमॉर्टम के बाद इसका पता चल पायेगा ।’’ वेंकट ने बताया कि दो गांवों में शराब की चार दुकानों को सील कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है ।सूत्रों ने बताया कि राधे के परिवार के लोगों ने पुलिस की अनुमति के बगैर उसके शव का सोमवार की रात अंतिम संस्कार कर दिया । उन्होंने बताया कि दो अन्य शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम