लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग अलग मामले में तीन लोगों से धोखाधड़ी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:35 IST

Open in App

नोएडा, सात अगस्त नोएडा में अलग अलग मामले में तीन लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक अकाउंट से रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 19 में रहने वाली रीना वंश ने विवेक नामक व्यक्ति के खिलाफ ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवाने के नाम पर 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवाने के नाम पर उनसे ऑनलाइन भुगतान करने को कहा गया था और पैसे लेने के बाद न तो ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 19 के ही अखिल कुमार बंसल ने अपने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 50 हजार रुपये निकाले जाने का मामला दर्ज कराया है। वहीं, सेक्टर 30 के कल्याण चटर्जी ने भी अपने बैंक अकाउंट से 49,890 रुपये निकाले जाने का मामला दर्ज कराया है। चटर्जी ने बताया कि आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन का सिम बंद होने की बात कही। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों के कहे अनुसार एक ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन कुछ पैसे भेजे तो साइबर ठगों ने उनके खाते को हैक कर लिया और उनके खाते से पैसे निकाल लिये। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं