लाइव न्यूज़ :

पंजाब के रूपनगर जिले में बस से कुचलकर तीन पैदलयात्रियों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:36 IST

Open in App

रूपनगर, 12 अप्रैल पंजाब में रूपनगर जिले के एक गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बस से कुचलकर दो महिलाओं समेत तीन पैदल यात्रियों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि आनंदपुर साहिब तहसील में भानूपाली गांव के समीप यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक और संचालक राज्य परिवहन की बस को वहीं छोड़कर भाग गये। बस नांगल से चंडीगढ़ जा रही थी।

पुलिस तीनों पैदल यात्रियों को आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल ले गयी। अस्पताल के अनुसार दो की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि तीसरे ने चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

एक मृतक की पहचान राजिंदर के तौर पर हुई है जबकि बाकी दो की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव