लाइव न्यूज़ :

बजरा पी 305 के डूबने के मामले में जहाज कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:55 IST

Open in App

मुंबई तीन जुलाई मुंबई के तट पर ताउते चक्रवात के दौरान बजरा पी—305 के डूबने के मामले में एक शिपिंग कंपनी के निदेशक समेत तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पापा शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के तीन अधिकारियों प्रसाद गनपत राणे (43), नितिन कुमार सिंह (32) और अखिलेश्वर तिवारी (49) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि राणे कंपनी के प्रबंधक हैं जबकि सिंह निदेशक और तिवारी तकनीकी अधीक्षक के तौर पर काम करते हैं।

अपने अपतटीय गैस और तेल क्षेत्रों के रख-रखाव के लिये ओएनजीसी की ओर से नियुक्त ठेकेदार को कंपनी की ओर से प्रदान किया गया बजरा पी—305 (चौड़ी पेंदी वाली नौका) 17 मई को ताउते चक्रवात की चपेट में आकर डूब गया था ।

इस बजरे का इस्तेमाल ठेकेदार के लिए काम करने वाले कर्मियों को समायोजित करने के लिए किया गया था। इस हादसे में कम से कम 71 लोग डूब गए जबकि 186 लोगों को नौसेना और तटरक्षक बल ने बचा लिया।

बजरे के मुख्य अभियंता मुस्ताफिजुर रहमान हुसैन शेख की शिकायत पर येलो गेट पुलिस थाने में इस संबंध में बजरे के कैप्टन राजेश कुमार बल्लव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था । हादसे में बल्लव की भी मौत हो गयी थी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पापा शिपिंग कंपनी के तीनों अधिकारियों की भूमिका सामने आयी थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अदालत ने तीनों को आठ जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह