लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लश्कर आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां जिले में हाल में हुई बैंक लूट की घटना के सिलसिले में की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को पुलिस को जम्मू-कश्मीर बैंक की खेरे शेराबाद शाखा में लूट की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित कर जांच की जा रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी सहित आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की मदद से जांच अधिकारियों ने अपराध में शामिल समूह की पहचान की।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि इनकी पहचान कनीहामा निवासी राहिल अहमद पर्रे, मजहामा निवासी आरिफ अहमद मीर और सिंहपुरा निवासी नसीर अहमद भट के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये तीनों लोग ग्रामीण बैंक ओगमुना, ग्रामीण बैंक पंजीनारा और जम्मू-कश्मीर बैंक चांदीपुरा में मार्च में हुई लूट में भी शामिल थे और ये 9,51,896 रुपये नकद लेकर भागे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि तीनों लश्कर से जुड़े स्थानीय आतंकवादी यूसुफ डार उर्फ कांट्रू और अबरार नदीम भट के लिए काम करते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरवरी में बडगाम के पेट्रोल पंप पर हुई 3,50,000 रुपये की लूट और 11 अप्रैल को बुचीपुरा मागम में हुई नसीर अहमद खान नामक व्यक्ति की हत्या में भी शामिल थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से 24,500 रुपये नकद, चीन निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन, 25 कारतूस, 12 बोर की दो राइफल, तीन कारतूस, बहुपयोगी चाकू, तीन पीपीई किट, हथियारों को बांधने की जंजीर और तीन वाहन जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो