लाइव न्यूज़ :

इस हफ्ते आ सकती है लघु, मध्यम उद्योग के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना

By भाषा | Updated: May 18, 2020 05:50 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 मई को आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की पहली किस्त जारी करते हुए एमएसएमई क्षेत्र को रेहन मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना इस हफ्ते जारी होने की संभावना है।यह सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज का हिस्सा है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना इस हफ्ते जारी होने की संभावना है। यह सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज का हिस्सा है।

सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि बैंक छोटे कारोबारों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के रेहन मुक्त ऋण की पेशकश करेंगे।

इसके लिए 9.25 प्रतिशत वार्षिक की आकर्षक ब्याज दर रखी जा सकती है। वर्तमान में बैंक जोखिम आकलन के आधार पर एमएसएमई क्षेत्र को 9.5 प्रतिशत से 17 प्रतिशत की दर के ब्याज पर ऋण देते हैं।

अधिकारी ने कहा कि इसी के साथ गैर-बैकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा वितरित किए जाने वाले ऋण पर अधिकतम ब्याज दर को 14 प्रतिशत किया जा सकता है।

सरकार से अनुमति मिलने के बाद यह योजना इसी हफ्ते पेश किए जाने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 13 मई को आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की पहली किस्त जारी करते हुए एमएसएमई क्षेत्र को रेहन मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोदी सरकारनिर्मला सीतारमणलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया