लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के विद्युत संयंत्र में फ्लाई-ऐश से लदा टैंक मजदूरों पर गिरा, तीन की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: September 12, 2021 16:29 IST

Open in App

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 12 सितंबर जिले के एक निजी विद्युत संयंत्र में रविवार को ‘फ्लाई-ऐश’ से भरा लोहे का टैंक दुर्घटनावश मजदूरों पर गिर गया। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

खारसिया थाने के प्रभारी एस. आर. साहू ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर टेमटेमा इलाके में स्थित स्काई एलॉयज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहर करीब 12 बजे फ्लाई-ऐश लेकर जा रहा लोहे का टैंक दुर्घटनावश मजदूरों पर गिर पड़ा। मजदूर संयंत्र के भीतर वेल्डिंग और गैस-कटिंग का काम कर रहे थे। तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल हुए दो अन्य मजदूरों को पास के अस्पताल में ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार निवासियों मुनीलाल राम (40) और बसंत यादव (30) तथा रायगढ़ जिला निवासी यादराम सारथी (25) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायल हुए दो मजबूरों में से एक बिहार और दूसरा जांजगिर-चाम्पा जिले का निवासी बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे