लाइव न्यूज़ :

पिकअप वैन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:04 IST

Open in App

प्रयागराज, 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए जिनका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह थाना पूरामुफ्ती अंतर्गत मातपुर गांव में सोहन लाल पाल नाम के व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल कई लोग सड़क पर खड़े थे और तेज गति से आ रहे पिकअप वैन की चपेट में आने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में नंद किशोर पाल (65), प्रदीप कुमार कोरी (55) और भगवानदीन कुशवाहा (50) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और मृतकों के परिजन शव लेकर फतेहपुर घाट पहुंच गए हैं।

सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि पिकअप वैन के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि झपकी लग जाने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया था जिससे यह घटना घटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल