लाइव न्यूज़ :

इडुक्की में चेरुथोनी बांधी के तीन द्वार खोले गए

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:16 IST

Open in App

इडुक्की/पतनमथित्ता, 19 अक्टूबर केरल के इडुक्की जलाशय के तहत आने वाले चेरुथोनी बांध के द्वार मंगलवार को खोल दिये गये ताकि अगले दो दिन इसके जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए इसकी जल भरने की क्षमता को बढ़ाया जा सके।

इससे पहले जलाशय में जलस्तर में वृद्धि तथा आने वाले दिनों में और बारिश के अनुमान के मद्देनजर इदामलयार और पम्पा बांधों के द्वार मंगलवार को तड़के खोल दिए गए।

चेरुथोनी बांध के प्रत्येक द्वार के खुलने से पहले तीन सायरन बजाये गये। केरल राज्य विद्युत बोर्ड ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछली बार तीन साल पहले बांध के द्वार खोले गये थे।

बोर्ड ने बताया कि पहला शटर पूर्वाह्न 11 बजे खोला गया, अगला दोपहर 12 बजे और तीसरा 12:30 बजे खोला गया।

राज्य के ऊर्जा मंत्री के. कृष्णनकुट्टी और जल संसाधन मंत्री रोशी अगस्टीन की मौजूदगी में द्वारों को 35 सेंटीमीटर उठाया गया। इसके बाद उन्होंने हालात का जायजा लेने के लिए चेरुथोनी कस्बे का दौरा किया।

अगस्टीन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालात इस समय शांतिपूर्ण हैं। बांधों से प्रवाहित जल सामान्य रूप से बह रहा है। इस समय बांध में पानी का आना कम हो गया है।’’

कृष्णनकुट्टी ने भी संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शटरों को वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर खोला गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका फैसला नेताओं ने नहीं, विशेषज्ञों ने किया।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोल्लम, अलप्पुझा और कासरगोड समेत राज्य के 11 जिलों के लिए बुधवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस चेतावनी का अर्थ है कि इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जो 64.5 मिलीमीटर तथा 204.4 मिलीमीटर के बीच हो सकती है।

एर्नाकुलम जिला प्रशासन ने इदामलयार बांध के दो और तीन नंबर के द्वार को 50 सेंटीमीटर तक खोलने की पुष्टि की है। वहीं, पतनमथित्ता जिला प्रशासन ने पम्पा बांध के तीन और चार नंबर के द्वार को 45 सेंटीमीटर तक खोलने की पुष्टि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए