लाइव न्यूज़ :

गोवर्धन परिक्रमा लगाने आए तीन दोस्त राधारानी कुण्ड में डूबे, एक को बचाया, दो की मौत

By भाषा | Updated: August 12, 2019 12:34 IST

पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर गोवर्धन पहुंचे मृतक कृष्णा के भाई नीरज और मामा चंद्रशेखर ने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े और अथाह गहराई वाले कुण्ड पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग या जंजीर आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद से गिरिराज पर्वत की परिक्रमा करने गोवर्धन आए तीन मित्र रविवार को कस्बे के राधारानी कुण्ड में डूब गए। एक गोताखोर ने प्रयास कर उनमें से एक दोस्त को तो बचा लिया, लेकिन दो की मौत हो गई। डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद उनके शव निकाले जा सके।

पुलिस के अनुसार हाथरस के कृष्णा गोस्वामी (17), लखन सिंह (18), आकाश और हर्ष चारों दोस्त थे। कोई मन्नत पूरी होने पर चारों दोस्त परिक्रमा लगाने गोवर्धन आए थे। चारों दोस्त शनिवार की रात 10 बजे हाथरस से ट्रेन में गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने रात में परिक्रमा लगाई और सुबह राधारानी कुण्ड में स्नान करने पहुंचे। कृष्णा और लखन कुण्ड में उतर गए, जबकि हर्ष और आकाश सीढ़ियों पर बैठे रहे। कृष्णा और लखन गहरे पानी में जाने लगे तो उन्होंने मदद के लिए दोस्तों को पुकारा।

उन्हें बचाने के आकाश कुण्ड में कूद पड़ा। वह स्वयं तैरना नहीं जानता था इसलिए वह भी डूबने लगा। तब एक गोताखोर ने छलांग लगाकर किसी प्रकार उसे तो बचा लिया। लेकिन कृष्णा और लखन को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर गोवर्धन पहुंचे मृतक कृष्णा के भाई नीरज और मामा चंद्रशेखर ने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े और अथाह गहराई वाले कुण्ड पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग या जंजीर आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी