लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली से तीन की मौत: CM योगी ने दिए चार-चार लाख रुपए सहायता के निर्देश

By भाषा | Updated: August 24, 2020 01:31 IST

गोठिया तिवारीपुर गांव के लोग पास में ही स्थित एक बाग में जानवर चरा रहे थे तभी शाम को तेज बारिश होने लगी और कड़कती बिजली से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। सिंह ने बताया कि इसी दौरान उस पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देरायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में रविवार शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गईयोगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए बतौर सहायता देने के निर्देश दिए हैं

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में रविवार शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए बतौर सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

सलोन के उप जिला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि गोठिया तिवारीपुर गांव के लोग पास में ही स्थित एक बाग में जानवर चरा रहे थे तभी शाम को तेज बारिश होने लगी और कड़कती बिजली से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। सिंह ने बताया कि इसी दौरान उस पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह घटना में जख्मी दीपांशी (12) और कमला (55) को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में झुलसे तीन अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए रायबरेली के जिलाधिकारी को मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों