लाइव न्यूज़ :

रोडवेज बस और वैन की टक्‍कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:46 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीटी रोड पर स्थित शिवराजपुर कस्‍बे के पास रविवार की सुबह रोडवेज की बस ने एक वैन को टक्‍कर मार दी जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्‍य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दसे बजे कानपुर से हरदोई जा रही रोडवेज बस ने धमनी निवादा गांव के पास सामने से आ रही वैन में टक्‍कर मार दी। इस दुर्घटना में दो महिलाओं और वैन चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान माया देवी (42), राम कली (39) और वैन चला रहे रिंकू (21) के रूप में हुई है। ये सभी कन्‍नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

बिल्हौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि यह घटना शिवराजपुर के धमनी निवादा गांव के पास जीटी रोड पर हुई। सिंह ने कहा कि घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत लोगों को बाहर निकाला जिनमें से तीन की जान जा चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो