लाइव न्यूज़ :

यातायात पुलिस अधीक्षक पर हमले के आरोप में तीन सिपाही बर्खास्त

By भाषा | Updated: December 22, 2021 13:13 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में वर्ष 2010 में तत्कालीन यातायात पुलिस अधीक्षक पर हमला करने के आरोपी तीन सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बुधवार को बताया कि सितंबर 2010 में यातायात पुलिस की तत्कालीन अधीक्षक कल्पना सक्सेना पर हमला करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कल्पना ने सितंबर 2010 में यातायात पुलिस के सिपाहियों रविंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह और मनोज को ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते देखा था और जब वह उन तीनों सिपाहियों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं तो कार सवार सिपाहियों ने भागने की कोशिश की, मगर कल्पना ने कार का गेट पकड़ लिया था। इसके बावजूद सिपाहियों ने कार नहीं रोकी,जिससे कल्पना कार के साथ कुछ दूर तक घिसटकर गिर गई और सिपाही उन्हें छोड़कर भाग गए।

सजवाण ने बताया कि उस वक्त इन तीनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी जिसने तीनों को बहाल करने के आदेश दिए थे।

उन्होंने बताया कि हाल ही में इन तीनों सिपाहियों के खिलाफ एक बार फिर विभागीय जांच शुरू हुई और तफ्तीश पूरी होने के बाद तीनों को मंगलवार को फिर बर्खास्त कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी