लाइव न्यूज़ :

मिट्टी धंसने से तीन बालिकाओं सहित चार बच्चों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:09 IST

Open in App

भोपाल, नौ नवंबर भोपाल से लगभग 15 किलोमीटर दूर थाना सुखी सेवनिया के ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह को खदान से मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी धंसने से चार बच्चों की मिट्टी में दबकर मौत हो गयी जबकि दो बच्चे घायल हो गये। मरने वाले बच्चों में तीन बालिकाएं और एक बालक है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी के रहने वाले सात बच्चे सोमवार सुबह को दीपावली के मौके पर अपने कच्चे घरों को पोतने के लिये मिट्टी लेने गये थे। नाले किनारे खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से छह बच्चे उसमें दब गये।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से सहायता से मिट्टी में दबे बच्चों को निकालकर भोपाल के हमीदिया अस्पताल उपचार के लिये पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार चार बच्चों की मौत हो गयी है जबकि दो बच्चों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मरने वालें बच्चों की पहचान कविता (12), गोलू बाई (12) आशा (07) और मनोज (09) के तौर पर की गयी है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भोपाल के ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धंसने से हुई चार बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना रकता हूं कि दिवंगत आत्मओं को शांति दे और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दे।’’

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट में कहा, ‘‘ भोपाल के सुखी सेवनिया में मिट्टी खदान में दबने से चार बच्चों की मौत की बेहद दुखद व दर्दनाक खबर है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस हृदय विदारक घटना में घायल बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था हो, पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद हो, घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम