लाइव न्यूज़ :

युवती का धर्मांतरण कराकर शादी कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 8, 2021 01:25 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र) सात सितंबर कौशांबी जिले में प्रेमी के बहकावे पर घर से भागी एक युवती का धर्मांतरण करवा कर प्रेमी के बजाए अन्य व्यक्ति से उसकी शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोखराज थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती लगभग एक साल पहले अपनी शादी के एक दिन पहले अपने ही गांव निवासी प्रेमी (मुस्लिम युवक) के साथ घर से भाग गई थी। उसके भाई विनोद मौर्य ने थाने में मामला दर्ज कराया था और मामले की जांच जिले के एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता को दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा कर दिया है। विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में तीन आरोपी मोहम्मद अहसान उर्फ हसन व मुस्तफा तथा अतीक के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 समेत अन्य धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कोखराज थाना क्षेत्र से भागी युवती अपने ही गांव निवासी मोहम्मद अहसान उर्फ हसन के साथ अपनी मर्जी से गई थी। हसन युवती को कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार निवासी अपने मामा अतीक के यहां ले गया था और उसे वहां करीब छह महीने तक रखा।

उन्होंने बताया कि हसन के बड़े भाई मुस्तफा ने कथित तौर पर युवती को अपने भाई हसन से शादी कराने का वादा कर उसका धर्मांतरण करवा दिया। अधिकारी ने बताया कि धर्मांतरण करवाने के बाद मुस्तफा ने युवती की शादी जनवरी 2021 में गुलाम गौस (25) निवासी पूरे धनेरू थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ करा दी।

एसओजी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कड़ा धाम थाना क्षेत्र के छलिया चौराहे पर मसाला बेच रहे गुलाम गौस को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद थाना क्षेत्र के घोसियाना गांव स्थित गुलाम गौस के किराए के मकान से पुलिस ने उक्त युवती को भी बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि गुलाम गौस पहले हिंदू था और उसका नाम रतीभान पासी था। गुलाम गौस ने बताया कि उसने 2014 में स्वेच्छा से इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। गुलाम गौस के पास से छह फर्जी पहचान पत्र मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित