लाइव न्यूज़ :

एमसीडी अधिकारी बन दुकानदार से उगाही करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का अधिकारी बन पूर्वी दिल्ली के मानसरोवर पार्क में दुकानदार से उगाही करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीलमपुर निवासी ओमप्रकाश (55), मंडोली रोड स्थित रामनगर एक्सटेंशन निवासी विकास पांचाल और शहादरा निवासी संदीप गर्ग के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों पहले संविदा पर एमसीडी और बीएसईएस में काम कर चुके हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शहादरा निवासी सत्येंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि खुद को एमसीडी अधिकारी बता रहे तीन लोग मंडोली रोड के ईस्ट नाथू कॉलोनी स्थित उसकी दुकान पर आए और व्यापार लाइसेंस दिखाने को कहा। इसके बाद दुकान पर कार्रवाई करने की धमकी देते हुए तीन हजार रुपये में मामला सुलझाने की बात की। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने पैसे दे दिए लेकिन शक होने पर उसने आरोपियों से पहचान पत्र मांगा जिसकों लेकर उनकी बहस हुई और वे भागने लगे।

अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने अन्य दुकानदारों की मदद से ओमप्रकाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह