लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर एक महीने में दूसरी बार मंडराया खतरा, मेल करके जान से मारने की दी गई धमकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2018 10:02 IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।

Open in App

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। महीने भर में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि पीएम को इस तरह से  जान से मारने वाला धमकी भरा ईमेल दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा गया। 

इससे पहले भी सितंबर महीने में एक मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां मेल भेजने वाले संदिग्ध की जांच में जुट गई हैं। वहीं, इसी महीने में धमकी वाला ये मेल दूसरा है। इससे पहले करीब 13 अक्टूबर को इस तरह की खबर सामने आई थी। अब टाइम्स की खबर के अनुसार एक बार फिर से पीएम की जान पर खतरा मंडरा रहा है। 

इस मेल के बाद पुलिस उस संदिग्ध शख्स की तलाश में जुट गई है। ऐसा पहली बार नहीं है कि पीएम की जान को खतरा हुआ हो इससे पहले भी पीएम की जान तो खतरा होता रहा है। 

कुछ महीने पहले मीडिया में एक चिट्ठी जारी की गई थी जिसमें नक्सलियों की ओर से पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का दावा किया गया था। पुलिस के मुताबिक यह चिट्ठी नक्सलियों के संपर्क में रहने वाले रोना जैकब विल्सन के पास से बरामद की गई थी।

पीएम की सुरक्षा की पहली लेयर SPG की होती है। SPG कमांडो देश केपीएम की सुरक्षा नहीं करते बल्कि पीएम के परिवार वालों की भी रक्षा करते हैं। SPG में लगभग 3000 जवान हैं। इसके जवानों को अमेरिका की सिकेट सर्विस की तर्ज पर ट्रेनिंग मिलती है। SPG पर प्रधानमंत्री की चौबीस घंटे की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है