लाइव न्यूज़ :

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2018 20:29 IST

पटना पुलिस को आज शाम किसी ने फोन कर पटना एयरपोर्ट बम से उडाने की धमकी दी है। फोन आने के बाद  पुलिस हरकत में आई और उन्‍होंने फोन नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया।

Open in App

पटना, 7 सितंबरः बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पटना पुलिस को किसी ने फोन कर पटना एयरपोर्ट को पूरी तरह से खत्‍म करने की धमकी दी। धमकी की सूचना के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया है और फोन करने वाले शख्‍स की तलाश तेज कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना पुलिस को आज शाम किसी ने फोन कर पटना एयरपोर्ट बम से उडाने की धमकी दी है। फोन आने के बाद  पुलिस हरकत में आई और उन्‍होंने फोन नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया। पुलिस अब इस नंबर से धमकी देने वाले शख्‍स को पकड़ना चाहती है।

अभी तक की जांच से ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने पुलिस को फोन कर शरारत की है। हालांकि पुलिस इस मामले को हल्‍के में नहीं लेना चाहती है। धमकी के पटना पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और एयरपोर्ट पर सघन तलाशी ली जा रही है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस धमकी के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन सकते में आ गई। आनन-फानन में इसकी जानकारी पटना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, एयरपोर्ट पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। इस मामले पर पुलिस की मानें तो यह कारानामा किसी शरारती तत्व ने किया है। फिलहाल पुलिस कॉल किए गए नंबर की जांच कर रही है। 

टॅग्स :पटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?