लाइव न्यूज़ :

रामलीला मैदान में देश भर से जुटे हजारों किसान, कहा - अयोध्या नहीं, कर्ज माफी किसान

By भाषा | Updated: November 30, 2018 05:34 IST

ऑल इंडिया किसान सभा के नेता अतुल अंजान ने कहा, ‘‘दिल्ली जल बोर्ड हमें पानी के टैंकर मुहैया कराएगा। आप के स्थानीय विधायक हमें खाने के पैकेट देंगे। दिल्ली क्षेत्र के पांच गुरुद्वारे हमारा सहयोग कर रहे हैं। बंगला साहिब गुरुद्वारा, शीशगंज साहिब, रकाबगंज, बाप साहिब और मजनूं का टीला रात में किसानों के रूकने की व्यवस्था करेंगे।’’ 

Open in App

देश भर के किसान 36 घंटे की यात्रा पूरी कर बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में जुटे।इस ऐतिहासिक मैदान पर लाल टोपी पहने और लाल झंडा लिए किसानों ने ‘अयोध्या नहीं, कर्ज माफी चाहिए’ जैसे नारे लगाए। वे रात मैदान में बिताएंगे और शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर संसद की तरफ मार्च करेंगे।

मैदान सुबह साढ़े दस बजे से भरना शुरू हो गया जब दिल्ली और हरियाणा तथा पंजाब के किसान जुटने लगे। करीब 13 हजार लोग मैदान में पहुंच चुके हैं और कई अब भी रास्ते में हैं।आयोजकों ने कहा कि कुछ मैदान में लगे टेंट में सोएंगे वहीं कुछ पास के गुरुद्वारों में चले जाएंगे। 

ऑल इंडिया किसान सभा के नेता अतुल अंजान ने कहा, ‘‘दिल्ली जल बोर्ड हमें पानी के टैंकर मुहैया कराएगा। आप के स्थानीय विधायक हमें खाने के पैकेट देंगे। दिल्ली क्षेत्र के पांच गुरुद्वारे हमारा सहयोग कर रहे हैं। बंगला साहिब गुरुद्वारा, शीशगंज साहिब, रकाबगंज, बाप साहिब और मजनूं का टीला रात में किसानों के रूकने की व्यवस्था करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टेंट लगाए हैं।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रामलीला मैदान से संसद मार्ग की तरफ किसानों के मार्च शुरू करने के मद्देनजर सुरक्षा के विस्तृत प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि किसानों के मार्च के दौरान सड़के के दोनों तरफ रस्सी होगी और दूसरी तरफ पुलिस तैनात होगी ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि यातायात प्रभावित नहीं हो।इस बीच किसानों के रामलीला मैदान की तरफ आने को देखते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को यातायात भीड़भाड़ की चेतावनी दी है। 

टॅग्स :दिल्लीकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस