लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चंपारण जिले में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: June 21, 2021 23:30 IST

Open in App

मोतिहारी, 21 जून बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के अनुसार अब तक 52 गांवों के 45061 निवासी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों की मदद से 1154 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पिछले हफ्ते पड़ोसी देश नेपाल के आसपास के इलाकों में 48 घंटों के भीतर 200 मिमी से अधिक बारिश हुई थी और दोनों देशों के बीच सीमा के करीब स्थित वाल्मीकि नगर बैराज के सभी फाटकों को खोला जाना था। अशोक के अनुसार वाल्मीकि नगर बैराज में जल स्तर लगभग छह मीटर कम हो गया है और यह 106.83 मीटर है जो खतरे के निशान से लगभग तीन मीटर नीचे है।

गंडक नदी खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक 63.08 मीटर ऊपर बह रही थी हालांकि यह पिछले सप्ताह दर्ज किए गए 64.20 मीटर के चरम स्तर से नीचे आयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जलमग्न क्षेत्रों में फंसे निवासियों को बचाने के लिए कुल 19 नावों की सेवा ली जा रही है।

सत्तारूढ़ जदयू की विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा, ‘‘हम जरूरतमंदों के बीच राशन के पैकेट का वितरण कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से रिंग डैम की निगरानी कर रहे हैं।’’ जल संसाधन विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश की अधिकांश नदियों में जल स्तर स्थिर है । मंगलवार को राज्य भर में हल्की बारिश का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?