लाइव न्यूज़ :

पंजाब में आप के ये बागी विधायक बनाएंगे नई पार्टी, अगले महीने कर सकते हैं घोषणा

By भाषा | Updated: November 27, 2018 22:07 IST

खैरा और आप के सात अन्य विधायक जुलाई में बागी हो गए थे जब पार्टी ने पंजाब विधानसभा में उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया था।

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित किए गए विधायक सुखपाल सिंह खैरा और सात अन्य बागी नेता अगले महीने एक नयी पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। पंजाब विधायक ने मंगलवार को इस बारे में संकेत दिए। 

खैरा, निलंबित आप सांसद धर्मवीर गांधी और आप की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा है कि उन्हें अगर लोगों का जनादेश मिलता है तो वे 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।” 

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वे अगले महीने पटियाला में एक बैठक में यह “जनादेश” मांगेंगे। 

खैरा और आप के सात अन्य विधायक जुलाई में बागी हो गए थे जब पार्टी ने पंजाब विधानसभा में उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया था।

उधर, दिल्ली विधानसभा में सोमवार को अपने-अपने मुद्दों पर चर्चा कराये जाने की मांग पर अड़े रहने और अध्यक्ष के आदेशों को मानने से इनकार करने की वजह से विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कपिल मिश्रा को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद मार्शलों ने मिश्रा को सदन से बाहर निकाल दिया। मिश्रा ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल और राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे ‘‘अवैध बांग्लादेशियों’’ के मुद्दों को उठाने का प्रयास किया था।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है