ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव, ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुनेः प्रियंका
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 18, 2019 04:05 PM2019-12-18T16:05:43+5:302019-12-18T16:05:43+5:30
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाकाम होने का दावा करते हुए कहा कि सरकार अब संशोधित नागरिकता कानून लाई है, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। कांग्रेस नेता ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "देशभर में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और पुलिस की लाठियां खा रहे हैं।"
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्वविद्यालय परिसरों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को झारखंड के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने।
झारखंड के पाकुड़ में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं।
गांधी ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाकाम होने का दावा करते हुए कहा कि सरकार अब संशोधित नागरिकता कानून लाई है, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। कांग्रेस नेता ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "देशभर में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और पुलिस की लाठियां खा रहे हैं।"
पाकुड़, झारखंड में प्रियंका गांधी वाड्रा: ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं। #JharkhandAssemblyPollspic.twitter.com/ZN1o4HSHix
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2019
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं से अपील करती है कि वह ऐसी सरकार चुने जो छात्रों की बात सुने, किसानों का कर्ज माफ करे, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराए और आपकी (आदिवासियों की) संस्कृति और परंपरा की रक्षा करे।
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra at an election rally in Barharwa, Jharkhand. #JharkhandAssemblyPollspic.twitter.com/JG1CzuZM7x
— ANI (@ANI) December 18, 2019
प्रियंका ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार एक 'भूमि बैंक' बनाकर उसे अमीरों को दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा की रक्षा करती है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिये 20 दिसंबर को मतदान होना है।