लाइव न्यूज़ :

बिहार का यह 28 वर्षीय युवा कभी नमकीन फैक्ट्री में करता था काम, अब बना भारतीय सेना का अधिकारी

By अनुराग आनंद | Updated: December 13, 2020 14:22 IST

भारतीय मिलिट्री अकैडमी (IMA) से शनिवार को ग्रेजुएट हुए बालबांका बिहार के आरा जिले के निवासी हैं। एक किसान के बेटे तिवारी के अनुसार विश्वास और दृढ़ता की बदौलत ही वह आज यहां तक पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, '12वीं क्लास के बाद मैं आरा से ओडिशा के राउरकेला में चला गया।नमकीन फैक्ट्री में 50 रुपये के दिहाड़ी पर काफी समय तक बालबांका तिवारी ने काम किया।

नई दिल्ली: बिहार के रहने वाले एक 28 वर्षीय लड़के ने कमाल कर दिखाया है। कभी 50 रुपये की दिहाड़ी पर काम करने वाले 28 साल के बालबांका तिवारी अपने शरीर पर सेना अफसर की वर्दी देखकर भावुक हो गए। वहीं, भारतीय सेना में अपने बेटे को सिपाही से ऑफिसर बनता देखकर मां मुन्नी देवी की आंखें भर आईं। 

इंडिया टाइम्स के रिपोर्ट मुताबिक, वह उन दिनों को याद करने लगी, जब उनके बेटे को परिवार की आय को सहारा देने के लिए 16 साल की उम्र से ही काम शुरू करना पड़ा था। वह 50 से 100 रुपये के लिए दिन में 12 घंटे काम करते थे।

भारतीय मिलिट्री अकैडमी (IMA) से शनिवार को ग्रेजुएट हुए बालबांका बिहार के आरा जिले के निवासी हैं। एक किसान के बेटे तिवारी के अनुसार विश्वास और दृढ़ता की बदौलत ही वह आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, '12वीं क्लास के बाद मैं आरा से ओडिशा के राउरकेला में चला गया। मैंने लोहे की फैक्ट्री में काम करना शुरू किया। फिर नमकीन फैक्ट्री में जुड़ गया। हालांकि मैंने अपनी शिक्षा जारी रखी और ट्यूशन लेता रहा।'

भारतीय सेना में सिपाही रह चुके हैं तिवारी

बता दें कि सेना में अफसर बनने से पहले बालबांका तिवारी सेना में सिपाही रह चुके हैं। तिवारी ने 2012 में भोपाल के EME सेंटर में अपने दूसरे प्रयास में ही परीक्षा पास किया। अगले पांच सालों में सिपाही के तौर पर कार्य करते हुए तिवारी ने आर्मी कैडेट कॉलेज के लिए तैयारी जारी रखी और 2017 में उन्हें सफलता मिल गई। तिवारी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि अब बतौर अधिकारी देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा।'

अब पिता पूरे गांव में सबको इस सफलता की दास्तान बताएंगे

बालबंका तिवारी को आर्मी में जाने की प्रेरणा एक रिश्तेदार से मिली। उन्होंने बताया, 'उन्हें गांव में मिलने वाली इज्जत से मैं अभिभूत था। मैंने आर्मी में शामिल होने के सपने को एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा। अब मेरे पिता सुबह अखबार में खबर देखेंगे और पूरे गांव में सबको इस सफलता की दास्तान बताएंगे।'

टॅग्स :भारतीय सेनाबिहारओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब