लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कीमतों में लगी 'आग' की वजह से चोर खेत से ही उखाड़ ले गए प्याज

By भाषा | Updated: December 3, 2019 18:24 IST

बदमाश खेत से कच्ची प्याज उखाड़ ले गये जबकि उसके हरे पत्ते खेत में ही पटक गये। पिछले कई माह से बाजार में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं और सामान्यत: 15-20 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलने वाला प्याज 80 -100 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में प्याज के आसमान छूते भावों के चलते अब प्याज की फसल किसान के खेत में भी सुरक्षित नहीं है।मंदसौर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर एक गांव में अज्ञात चोर एक किसान के खेत से 30,000 रुपये कीमत की प्याज की फसल ही उखाड़ कर चुरा ले गये।

बाजार में प्याज के आसमान छूते भावों के चलते अब प्याज की फसल किसान के खेत में भी सुरक्षित नहीं है। अपने किस्म के एक अनोखे मामले में मंदसौर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर एक गांव में अज्ञात चोर एक किसान के खेत से 30,000 रुपये कीमत की प्याज की फसल ही उखाड़ कर चुरा ले गये।

नारायणगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एस बिलवाल ने बताया कि जिले के रिछा बच्चा गांव के किसान जितेन्द्र कुमार ने मंगलवार को आवेदन देकर शिकायत की है कि सोमवार रात को अज्ञात बदमाश उसके खेत से चार बीघा रकबे में बोई गई प्याज की लगभग सात क्विंटल फसल उखाड़ कर ले गये। इससे उसे लगभग 30,000 रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि किसान ने अपने आवेदन में यह भी लिखा है कि बदमाश खेत से कच्ची प्याज उखाड़ ले गये जबकि उसके हरे पत्ते खेत में ही पटक गये। पिछले कई माह से बाजार में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं और सामान्यत: 15-20 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलने वाला प्याज 80 -100 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।

बिलवाल ने बताया कि वह किसान के खेत पर जाकर मौके का मुआयना करने के बाद मामले में आगे जांच करेंगे। इससे पहले पिछले सप्ताह एक व्यापारी ने नासिक से गोरखपुर के लिये जाने वाले ट्रक में लदी 20-22 लाख रुपये कीमत की प्याज की चोरी की शिकायत पुलिस को की थी। यह ट्रक खाली हालत में शिवपुरी में मिला था जबकि उसमें लदा 40 टन प्याज ट्रक में नहीं था।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष