भारतीय सेना के पास आएंगी ये खास तोपें, जिनसे दुश्मन हो जाएंगे पस्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 7, 2018 10:30 AM2018-08-07T10:30:21+5:302018-08-07T10:30:21+5:30

मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना में जल्द ही शामिल होने वाली है। इन तोपों के शामिल होने की खास तैयारी की जा रही है।

these artillery will be add in indian army weapons | भारतीय सेना के पास आएंगी ये खास तोपें, जिनसे दुश्मन हो जाएंगे पस्त

भारतीय सेना के पास आएंगी ये खास तोपें, जिनसे दुश्मन हो जाएंगे पस्त

नई दिल्ली, 7 अगस्त: मेक इन इंडिया के तहत भारतीय सेना में जल्द ही शामिल होने वाली है। इन तोपों के शामिल होने की खास तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है भारतीय सेना की ये नई तोप धनुष (155/45 कैलिबर) है। यह 45 कैलिबर वाली तोप है, जो लंबे टारगेट के लिए काफी मददगार है। खास बात ये है कि ये तोप कंप्यूटर से चलेगी। 

इसकी रेंज 38 किमी है और ये रात और दिन दोनों में उसी खर्ती से दुश्मनों को पस्त करेगी। धनुष 155/45 कैलिबर वाली तोप इसी साल मई में ट्रायल हो चुका है। वहीं, इस पर आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का कहना है कि इस तरह की 114 तोपों को जल्द तैयार कर लिया जाएगा।

इसे साउथ कोरिया तैयार करके 100 की संख्या में भारतीय सेना को देगा। इस कारण से इसको मेक इन इंडिया के तहत 2019 में सेना को सौंपा जाएगा। वहीं, तोप बनाने वालों का कहना है कि के-9 वज्र 155 एमएम स्व-चालित होविट्जर 21वीं सदी के युद्ध की आवश्यकताओं को पूरी करती है। इस तरह की तोप को साउथ कोरिया की सेना में भी शामिल किया गया है। 

इसकी पहली तोप नवंबर 2018 में पेश की जाएगी। इसके बाद 40 तोप 2019 के नवंबर महीने तक और उसके बाद 2020 तक भारतीय सेना को मिलेंगी। इसकी अधिकतम क्षमका मारक 30 किमी है। वहीं 2019 के मार्च से लेकर 2021 के जून के बीच हर महीने 5-5 तोपें आएंगी। इन तोपों को भारत में चीन की सीमा के निकट और अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। 

इनका निर्माण 2015 में शुरू किया गया था। ये  बोफोर्स को पहाड़ों के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ है यह तोप पहाड़ और रेगिस्तान दोनों ही जगह पर राज कर सकती है। ये दुश्मनों को छक्के छुड़ाने का काम करेंगी।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: these artillery will be add in indian army weapons

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे