लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त तक सप्ताह में दो दिन रहेगा लॉकडाउन, बकरीद के मौके पर राहत

By अनुराग आनंद | Updated: July 28, 2020 17:09 IST

बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी को देखते हुए 31अगस्त तक सप्ताह में दो दिन तक लॉकडाउन रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन व बेवजह घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई कर रही है पुलिस।रविवार को महानगर के विभिन्न स्थानों पर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 241 लोगों को गिरफ्तार किया था।रविवार को बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने के आरोप में 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

कोलकाता: बंगाल में 31 अगस्त तक सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन रहेगा। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि सप्ताह में दो दिन पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा।

यही नहीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 1 अगस्त को बकरीद के मौके पर लोगों को किसी तरह से रोकटोक नहीं किया जाएगा। त्योहार मनाने के लिए लॉकडाउन में छूट दी जाएगी।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन व बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कोलकाता पुलिस की कार्रवाई जारी है।

बीते रविवार को महानगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में 241 लोगों एवं बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकालने के आरोप में 139 लोगों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपितों में से कुछ लोगों से जुर्माना वसूल कर उन्हें मास्क देकर घर भेज दिया गया जबकि कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया गया था।

वहीं, सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर जहां-तहां थूकने के आरोप में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त बिना कागजात वाहन लेकर सड़कों पर निकलने के आरोप में 4 वाहनों को जब्त किया गया था।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 2,112 नए मामलों की पुष्टि हुई, जबकि 2,166 लोगों को पिछले 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय जारी बयान में बताया गया है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 60,830 हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए