लाइव न्यूज़ :

तीसरी तिमाही में पोस्ट की गई हर 10,000 सामग्रियों में 10 से 11 नफरत फैलाने वाली थीं: फेसबुक

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:19 IST

Open in App

(पूरी कापी में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ ने पहली बार अपने मंच पर मौजूद नफरत फैलाने वाली सामग्रियों का खुलासा करते हुए कहा कि तीसरी तिमाही में पोस्ट की गई सामग्रियों के विश्लेषण में हर 10,000 पोस्ट में से 10 से 11 नफरत फैलाने वाली

थीं।

दुनिया भर में रोजाना 182 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। भारत इसका सबसे बड़ा बाजार है, जहां हाल ही में नफरत फैलाने वाली पोस्ट से निपटने के इसके तरीकों को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।

सितम्बर 2020 तिमाही की अपनी ‘कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फोर्समेंट रिपोर्ट’ में फेसबुक ने कहा कि ‘‘वह पहली बार’’ दुनिया भर में अपने मंच पर मौजूद नफरत फैलाने वाली सामग्रियों की जानकारी साझा कर रही है।

उसने कहा, ‘‘ 2020 की तीसरी तिमाही में 0.10 या 0.11 प्रतिशत नफरत फैलाने वाली सामग्रियां थी, कहा जा सकता है कि करीब 10,000 सामग्री के विश्लेषण में 10 से 11 प्रतिशत नफरत फैलाने वाली सामग्रियां थी।’’

फेसबुक ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में अपने निवेश के कारण, कम्पनीनफरत फैलाने वाली सामग्रियां हटाने में अधिक सक्षम हुई है और उपयोगकर्ताओं द्वारा इसकी रिपोर्ट करने से पहले इसे हटाया गया है।

उसने कहा कि इंस्टाग्राम पर, कम्पनी ने नफरत फैलाने वाली 65 लाख सामग्रियां के खिलाफ कार्रवाई की गई।

फेसबुक के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने कहा कि कम्पनी अतिरिक्त नीतियों को शामिल करने के लिए अपनी ‘कम्युनिटी स्टैंडर्ड’ वेबसाइट को भी अद्यतन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम