लाइव न्यूज़ :

आरोपी का संबंध अपराध से जोड़ने के लिए घटनाओं की कड़ी में कोई अंतराल नहीं हो:उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि आरोपी का संबंध अपराध से जोड़ने के लिए प्रत्यक्ष साक्ष्य के अभाव वाले मामलों में, दोष साबित करने के निष्कर्ष तक पहुंचने वाली परिस्थितियां पूरी तरह से साबित की जाएं और घटनाओं की कड़ी में कोई अंतराल नहीं छूटे।

शीर्ष न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के एक फैसले के खिलाफ दोषी की अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। साथ ही, अपनी टिप्पणी से जुड़े कई फैसलों का जिक्र भी किया।

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने 28 अक्टूबर 2005 को दोषी को अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या करने के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

शीर्ष न्यायालय को इन कानूनी दलीलों का सामना करना पड़ा कि यह मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित था और दोषी को हत्या से जोड़ने वाली घटनाओं की कड़ी में अंतराल (गैप) था।

इस घटना के तहत आर दामोदरन (दोषी) ने शराब के नशे में अपनी पत्नी निर्मला मेरी को डंडे से पीटा था, जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी थी और वह खुद ही उसे एक अस्पताल ले गया और दावा किया कि उसे (निर्मला को) दिल का दौड़ा पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब