लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: कश्मीर में सैलानियों की आ रही है बाढ़, अप्रैल में पर्यटकों की संख्या का बना नया रिकॉर्ड

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 11, 2022 15:48 IST

इस साल की शुरूआत में जनवरी में 61000, फरवरी में 1.10 लाख, मार्च में 1.90 लाख और अप्रैल में 2.65 लाख पर्यटकों ने कश्मीर के विभिन्न इलाकों को निहार कर नया रिकार्ड बना डाला।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल में 2.65 लाख पर्यटकों ने कश्मीर के विभिन्न इलाकों को निहार कर नया रिकार्ड बनायाअप्रैल माह में 2909 उड़ानों ने एक नया रिकार्ड बनाया

जम्मू: पर्यटकों की रिकार्ड तोड़ संख्या के कश्मीर आने पर खुशी के साथ चिंता की लकीरें भी स्थानीय नागरिकों के साथ ही सुरक्षाधिकारियों के माथे पर हैं। कई सालों के बाद खासकर 5 अगस्त 2019 को राज्य के दो टुकड़े होने के बाद कोरोना के दो सालों के लॉकडउन के उपरांत यह संख्या खुशी दे रही है।

आधिकारिक रिकार्ड के बकौल, इस साल अप्रैल माह तक कश्मीर में सवा चार लाख पर्यटक हवा के रास्ते कश्मीर आ चुके हैं। जबकि पिछले साल पूरे साल में 6.65 लाख पर्यटकों ने ही कश्मीर की खूबसूरती को निहारा था। इस बार सबसे अधिक भीड़ और दबाव श्रीनगर एयरपोर्ट पर है जहां सिर्फ अप्रैल माह में ही 2909 उड़ानों ने एक नया रिकार्ड बनाया था।

नासिक से आए हुए सैलानी आकार पटेल ने कहा कि उनका मन वापस जाने को नहीं हो रहा है। जम्मू कश्मीर होटल क्लब के सदस्यों का मानना था कि अगर पर्यटकों के आने का क्रम ऐसा ही रहा तो कश्मीरी अपने जख्मों को भूल सकेंगे। दरअसल पिछले कुछ सालों से पर्यटकों ने कश्मीर से मुंह मोढ़ लिया था और वे हिमाचल की ओर रूख कर रहे थे।

लेकिन इस साल की शुरूआत में जनवरी में 61000, फरवरी में 1.10 लाख, मार्च में 1.90 लाख और अप्रैल में 2.65 लाख पर्यटकों ने कश्मीर के विभिन्न इलाकों को निहार कर नया रिकार्ड बना डाला। इनमें वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा शामिल नहीं है जिसे मिला कर प्रदेश प्रशासन कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहा है।

हालांकि मार्च और अप्रैल ने कश्मीर में भी तापमान ने नए रिकार्ड कायम किए थे पर पर्यटकों ने भी गर्मी को मात देने के लिए कश्मीर के पहाड़ों का दौरा कर इस कथन को सच साबित किया था जिसमें कहा जाता है कि अगर जमीं पर कहीं स्वर्ग है तो, यहीं है, यहीं है, यहीं है। इस स्वर्ग में आतंकी इरादे चिंता की लकीरें खींचने में जरूर कामयाब हो रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Tourism Development Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस