लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोविड-19 का पहला टीका लगवाने जा रही महिला स्वास्थ्य कर्मी ने कहा, "एकदम निश्चिंत हूं"

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:34 IST

Open in App

इंदौर, 15 जनवरी मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में इस महामारी से बचाव का पहला टीका लगवाने जा रहीं स्वास्थ्य कर्मी आशा पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह और उनका परिवार इस टीकाकरण को लेकर एकदम निश्चिंत हैं।

देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने के चरणबद्ध अभियान की शुरूआत शनिवार से होने जा रही है।

पवार (55) जिला चिकित्सालय में आया के रूप में पदस्थ हैं।

उन्होंने कहा, "जब मुझसे पूछा गया कि क्या मैं कोविड-19 का टीका लगवाना चाहती हूं, तो मैं इसके लिए तुरंत तैयार हो गई। इस टीके को लेकर मैं और मेरा परिवार एकदम निश्चिंत है।"

अधिकारियों ने बताया कि पवार के पति की करीब 30 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता-पोती हैं।

जिले की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूर्णिमा गडरिया ने बुधवार को कहा था कि महामारी का पहला टीका वह खुद लगवाना चाहेंगी, ताकि अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक बाद में तय किया गया कि टीकाकरण की औपचारिक शुरूआत स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से की जाएगी, ताकि कोविड-19 महामारी से निपटने में उनके अहम योगदान को सम्मानित किया जा सके।

इंदौर, कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 10 महीने से जूझ रहा है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 14 जनवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 56,926 मामले सामने आए। इनमें से 916 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह