लाइव न्यूज़ :

रात में ताजहमल के दीदार का इंतजार खत्म, शनिवार को फिर से खुल जाएगा ऐतिहासिक स्मारक

By भाषा | Updated: August 20, 2021 11:08 IST

Open in App

कोविड-19 के चलते रात में दीदार के लिये एक साल से बंद ताजहमल को 21 अगस्त से फिर से खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सत्रह मार्च 2020 को पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान ताजमहल को रात में दीदार के लिये बंद कर दिया गया था। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् (आगरा सर्कल) वसंत कुमार स्वर्णकार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि 21, 23 और 24 अगस्त को रात्रि दर्शन की अनुमति दी जाएगी क्योंकि स्मारक हर सप्ताह शुक्रवार को बंद रहता है और रविवार को लॉकडाउन लागू है। उन्होंने कहा कि आगंतुकों के लिए तीन समय स्लॉट हैं। रात 8:30-9 बजे, 9-9:30 बजे और रात 9:30-10 बजे। उन्होंने कहा, ''उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्लॉट में 50 पर्यटकों को ताज के दीदार की अनुमति दी जाएगी।''कुमार ने कहा, ''आगरा में 22 माल रोड स्थित एएसआई कार्यालय के काउंटर से एक दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता है।'' टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन रविवार को लॉकडाउन और रात 10 बजे के बाद कर्फ्यू नहीं हटाए जाने तक इससे सप्ताहांत में आने वाले यात्री आकर्षित नहीं होंगे।उन्होंने कहा, ''पर्यटक शहर के रात्रि जीवन का आनंद लेना चाहते हैं। वे रात 10 बजे के बाद अपने होटलों में नहीं रहना चाहते।'' सरकार द्वारा अनुमोदित टूर गाइड मोनिका शर्मा ने इस कदम की सराहना की और कहा कि यह आगरा के पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए आशा की किरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी