लाइव न्यूज़ :

पंजाब विश्वविद्यालय में उर्दू विभाग ने विदेशी भाषाओं के विभाग के साथ अपने विलय पर एतराज जताया

By भाषा | Updated: September 29, 2019 05:14 IST

विश्वविद्यालय के प्रस्ताव के अनुसार विलय का उद्देश्य छोटे-छोटे विभागों के "बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों को साझा करके अकादमिक प्रदर्शन" को बेहतर बनाना है।

Open in App

पंजाब विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग ने उर्दू को विदेशी भाषाओं के साथ जोड़ने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उर्दू विदेशी नहीं बल्कि हिंदी और पंजाबी की तरह भारतीय भाषा है। उर्दू विभाग के समन्वयक अली अब्बास ने शनिवार को कहा कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में रूसी, फ्रेंच, जर्मन, चीनी और तिब्बती भाषाओं के विलय के बाद उर्दू विभाग को विदेशी भाषा विद्यालय का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव रखा है।

अब्बास ने पंजाब विश्वविद्यालय के 'डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन' (डीयूआई) को लिखे एक पत्र में कहा, "उर्दू का जन्म 13वीं शताब्दी के पहले दो दशकों में भारत में हुआ और अमीर खुसरो ने इस बढ़ावा देकर भारतीय संस्कृति में ढाला। तब से लेकर अब तक उर्दू और हिंदी भाषाओं ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन दोनों भाषाओं के अलावा बाबा फरीद गंज शाकर ने पंजाबी को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।"

पत्र में कहा गया है, "विभिन्न तत्वों द्वारा एक "गलत धारणा" पैदा की जा रही है कि उर्दू एक विदेशी भाषा है, जोकि सच से बहुत दूर है।" उन्होंने कहा, "उर्दू, पंजाबी और हिंदी भारत की तीन प्रमुख भाषाएं हैं जिन्हें बाद में समय-समय पर सरकारी भाषाओं का दर्जा दिया गया।" विश्वविद्यालय के प्रस्ताव के अनुसार विलय का उद्देश्य छोटे-छोटे विभागों के "बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों को साझा करके अकादमिक प्रदर्शन" को बेहतर बनाना है। कुलपति द्वारा गठित 15 सदस्यीय समिति छोटे विभागों के प्रस्तावित विलय पर 30 सितंबर को अंतिम फैसला लेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी