लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की त्रासदी गुजरात के अखबारों में भी दिख रही, शोक संदेशों से पटे अखबार

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह मई गुजरात में कोविड-19 महामारी की बढ़ती विभिषिका का अंदाजा यहां से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों से लगाया जा सकता है जिसमें शोक संदेशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इसका अंदाजा सौराष्ट्र भास्कर के भावनगर संस्करण में देखने को मिला जहां पर बृहस्पतिवार को 16 पन्नों के समाचार पत्र में आठ पन्ने शोक संदेश और श्रद्धांजलि से भरे हुए थे।

मृत्यु संदेशों की संख्या में वृद्धि उन आशंकाओं की बीच हो रही है कि विभिन्न कारणों से कोविड-19 के मामलों और मौतों की संख्या कम बताई जा रही है।

मशहूर गुजराती समाचार पत्र सौराष्ट्र भास्कर में बृहस्पतिवार को 238 शोक संदेश प्रकाशित किए गए जबकि दो महीने पहले यानी छह मार्च को केवल 28 शोक संदेश प्रकाशित हुए थे।

एक अन्य प्रमुख गुजराती अखबार ‘संदेश’ ने खबर दी कि गुजरात के खेड़ा जिले में बुधवार को कोविड-19 के 12 मरीजों की मौत हुई जबकि राज्य सरकार द्वारा मौतों की संख्या दो बताई गई।

इसी प्रकार ‘गुजरात समाचार’ अखबार ने बुधवार को गांधीनगर में 25 लोगों के कोरोना वायरस से मौत की खबर प्रकाशित की इसके विपरीत राज्य सरकार ने बताया कि गांधीनगर में बुधवार को केवल एक मरीज की मौत कोविड-19 से हुई है।

विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार संक्रमितों की संख्या कम बता रही है और महामारी से मौतों को छिपा रही है।

राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया, ‘‘ विजय रूपाणी नीत सरकार कोरोना वायरस के मौतों को कम बता रही है ताकि लोगों से सच्चाई छिपाई जा सके।’’

इन आरोपों का जवाब देते हुए राज्य सरकार ने कहा कि अगर कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मौत अन्य गंभीर बीमारियों से होती है तो उसकी गणना विषाणु के संक्रमण से हुई मौत में शामिल नहीं होगी और मौतों का वर्गीकरण भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के तहत किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में कोविड-19 से 133 लोगों की मौत हुई जबकि दो प्रमुख अखबारों में प्रकाशित शोक संदेशों संख्या ही 141 (गुजरात समाचार में 85 और संदेश में 56) थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब