लाइव न्यूज़ :

सत्येंद्र जैन ने कोरोना टेस्टिंग को लेकर दी अहम जानकारी, कहा- दिल्ली में कुल मामलों की संख्या में आई कमी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2022 13:45 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि पॉज़िटिविटी रेट जो 30% के आसपास चली गई थी वो अब थोड़ी घटकर 22-23% के आसपास आ गई है। साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या में भी कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र जैन ने कहा कि पॉज़िटिविटी रेट इतना कम नहीं है कि हम कोविड प्रतिबंधों में ढील दे सकें। उन्होंने आगे बताया कि बेड भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या में भी कमी आई है।

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि पॉज़िटिविटी रेट जो 30% के आसपास चली गई थी वो अब थोड़ी घटकर 22-23% के आसपास आ गई है और दिल्ली में कुल मामलों की संख्या में भी कमी आई है। हालांकि, पॉज़िटिविटी रेट इतना कम नहीं है कि हम कोविड प्रतिबंधों में ढील दे सकें। उन्होंने आगे बताया कि बेड भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। हम दिल्ली में और टेस्टिंग कर रहे हैं। आज लगभग 13,000 कोविड मामलों के साथ लगभग 24% पॉज़िटिविटी रेट रहेगा। 

बता दें कि मंगलवार को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 17,516 रही जबकि 63,432 मरीज ऐसे रहे जो होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से अब तक 1630644 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, 1734181 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में भी ले चुकी है। वहीं, दिल्ली में 14 जनवरी को 24,383, 15 जनवरी को 20,178 और 17 जनवरी को 18,286 मामले सामने आए थे। 

मालूम हो, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में कहा था कि सप्ताहांत में लागू कर्फ्यू ने मामलों के कम होने में अहम भूमिका निभाई है। भले ही दिल्ली में मामलों की संख्या कम होने के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन सरकार कोविड-19 मामलों पर अब भी निकटता से नजर रख रही है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कोई लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है और प्रवासी श्रमिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाSatyendar JainHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस