लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कैश के साथ पकड़े गए विधायकों पर कांग्रेस ने की कार्रवाई, पार्टी से किया निलंबित

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 13:05 IST

पंश्चिम बंगाल में कैश के साथ पकड़े गए झारखंड के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल को कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने यह जानकारी मीडिया को दी।

Open in App
ठळक मुद्देकैश के साथ पकड़े गए कांग्रेस विधायक हुए निलंबितप. बंगाल की हावड़ा पुलिस ने पकड़ा थाकांग्रेस ने कहा, भाजपा झारखंड सरकार गिराने की साजिश कर रही है

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। विधायकों को निलंबित करने की जानकारी झारखंडकांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने दी। इस दौरान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा भी मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि झारखंड के तीन विधायकों के पास से जो पैसे बरामद हुए वह भाजपा के ऑपरेशन लोटस का हिस्सा हैं। ये आरोप झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लगाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने आगे कहा कि सभी ने देखा है कि कैसे सरकारों को गिराने का केंद्र बिंदु अब असम बन गया है। 15 दिनों के ड्रामे के बादआखिरकार महाराष्ट्र सरकार गिरा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में भी सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है।

इस मामले में कांग्रेस नेता जयाराम नरेश ने ट्वीट कर के लिखा, "झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया।"

क्या है पूरा मामला

बीते शनिवार को झारखंड के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया था। हावड़ा में उनकी कारों से भारी मात्रा में नकद रूपये बरामद किए गए। विधायकों की गाड़ी से बरामद रूपये इतने ज्यादा थे कि पुलिस को इन्हें गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। इस घटना की जानकारी देते हुए हावड़ा की एसपी ग्रामीण ने बताया कि सूचना के आधार पर पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी में नेशनल हाइवे-16 पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच की जा रही थी। एक गाड़ी को रोका गया तो उसमें झारखंड के तीन विधायक सवार थे। शुरुआत में विधायकों ने जांच में आना-कानी की लेकिन पुलिस ने सख्ती से जांच की तो गाड़ी से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई।

टॅग्स :कांग्रेसझारखंडपश्चिम बंगालWest Bengal PolicePawan Khera
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"