लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने संघ को पथ संचलन की नहीं दी अनुमति; वीसीके, भाकपा और माकपा के विरोध प्रदर्शन पर भी रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2022 15:16 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गांधी जयंती पर संघ द्वारा पथ संचलन के कार्यक्रम के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए सरकार ने उसे योजना पर आगे नहीं बढ़ने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस ने कहा कि हम इस मुद्दे पर कानूनी रूप से आगे बढ़ेंगे।

चेन्नईः तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राज्य में दो मार्च को पथ संचलन की अनुमति देने से मना कर दिया है। इसके साथ ही उसी दिन विदुथलाई चिरुथाईगल कात्ची (वीसीके) द्वारा जवाबी प्रदर्शन की योजना के लिए भी मंजूरी नहीं दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गांधी जयंती पर संघ द्वारा पथ संचलन के कार्यक्रम के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए सरकार ने उसे योजना पर आगे नहीं बढ़ने को कहा है।

एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमारा मार्च शांतिपूर्ण है और मद्रास उच्च न्यायालय ने पहले ही इसके लिये अनुमति दे दी है। हम इस मुद्दे पर कानूनी रूप से आगे बढ़ेंगे।” संघ ने पहले ही राज्य के गृह सचिव फणींद्र रेड्डी, पुलिस महानिदेशक सी शैलेंद्र बाबू और तिरुवल्लुर के पुलिस निरीक्षक को कानूनी नोटिस जारी कर यह जानना चाहा था कि अदालत के आदेश की अवहेलना के लिए उनके खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए। द्रमुक सरकार ने वीसीके, भाकपा और माकपा को भी दो अक्टूबर को एक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से मना कर दिया है। 

टॅग्स :Tamil NaduRSS
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया