लाइव न्यूज़ :

आज जो हमदर्द बन रहे, वही किसानों की बर्बादी की वजह‍ भी थे : सिद्धार्थ नाथ

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:42 IST

Open in App

लखनऊ, छह फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने और अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए किसानों को इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया।

शनिवार को जारी एक बयान में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं प्रवक्‍ता सिंह ने कहा, ‘‘आज जो किसानों का हमदर्द बन रहे हैं, वही आजादी के बाद से वर्ष 2014 तक उनकी (किसानों) बर्बादी की वजह भी थे।’’

उन्‍होंने दावा किया, ‘‘2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सत्‍ता संभाली तब किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई।’’

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया और किसानों के हित में कई दशकों से लंबित परियोजनाओं के कार्यान्‍वयन में तेजी लाई।

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्‍य मिल रहा है जबकि बीजों और उर्वरकों की खरीद भी उनके लिए बहुत आसान हो गई है। उन्‍होंने केंद्रीय आम बजट की भी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान