लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन स्तब्ध कर देने वाला :कोविंद

By भाषा | Published: December 4, 2020 09:03 PM2020-12-04T21:03:32+5:302020-12-04T21:03:32+5:30

The shocking death of Lakshadweep administrator Dineshwar Sharma: Kovind | लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन स्तब्ध कर देने वाला :कोविंद

लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन स्तब्ध कर देने वाला :कोविंद

नयी दिल्ली, चार दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन स्तब्ध कर देने वाला है।

अधिकारियों ने बताया कि शर्मा ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक के रूप में भी सेवा दी थी। फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ लक्षद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा का निधन हो जाना स्तब्ध कर देने वाला है। वह एक बेहतरीन पुलिस अधिकारी थे। वह आंतरिक सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ थे। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ’’

शर्मा को अक्टूबर 2019 में केंद्र शासित क्षेत्र लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था। उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न संगठनों के साथ शांति वार्ता के लिए 30 मई 2017 को भारत सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।

उन्हें जम्मू कश्मीर के निर्वाचित प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों और संबद्ध लोगों से बातचीत के लिए 25 अक्टूबर 2017 को केंद्र का वार्ताकार नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The shocking death of Lakshadweep administrator Dineshwar Sharma: Kovind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे