लाइव न्यूज़ :

‘कोटा फैक्टरी’ का दूसरा सीजन 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:21 IST

Open in App

नेटफ्लिक्स ने सोमवार को घोषणा की कि लोकप्रिय शो ‘कोटा फैक्टरी’ के दूसरे सीजन का 24 सितंबर को उसके मंच पर प्रीमियर होगा। आगामी सीजन नवयुवक वैभव की कोटा के जाने माने प्रशिक्षण संस्थान माहेश्वरी पहुंचने की कहानी है और उसमें यह भी दिखाया जाएगा कि वह गुरू के साथ दोस्ती एवं रिश्ते के बीच संतुलन कायम करने एवं आईआईटी में प्रवेश पाने के दबाव से कैसे निपटने का प्रयास करता है। इस शो में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, एहसास चन्ना, रेवती पिल्लै और उर्वी सिंह नजर आयेंगे। निर्देशक राघव सुब्बू ने बताया कि ‘कोटा फैक्टरी’ का दूसरा सीजन कोटा में विद्यार्थियों के सफर एवं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमेगा और इसीलिए यह ज्यादा वास्तविक नजर आएगा । सुब्बू ने एक बयान में कहा, ‘‘ सम्मोहक कहानी एवं शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में कौतूहल बना रहेगा। मैं नेटफ्लिक्स के विविध दर्शकों के साथ इस बड़ी कहानी को साझा करते हुए वाकई रोमांचित हूं।’’ नेटफ्लिक्स की निदेशक (इंटरननेशल ऑरिजनल्स) तान्या बामी ने कहा कि टीम इस मंच पर शो के नवीनतम सीजन को लाकर रोमांचित है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस शो का पहला सीजन कोचिंग सेंटरों के केंद्र कोटा के विद्यार्थियों के जीवन की तह खोलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए