लाइव न्यूज़ :

गांव में विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए स्कूल इमारत को रेल के डिब्बे का रूप दिया गया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:18 IST

Open in App

जमशेदपुर, 11 अक्टूबर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक गांव में बच्चों को स्कूल में आकर्षित करने के लिए कक्षाओं को ट्रेन के डिब्बे जैसा रूप दिया गया है और फर्श पर ‘सांप सीढ़ी’ के खेल का बोर्ड चित्रित किया गया है तथा शिक्षण के नवाचार तरीके अपनाएं गए हैं।

पूर्व पत्रकार व शिक्षक अरविंद तिवारी की कोशिशों के नतीजे भी दिखें हैं और पोटका ब्लॉक के तंग्रैन गांव के उन्नत मिडल स्कूल में विद्यालय छोड़ने की दर अब शून्य है।

स्कूल के कार्याहक प्रधानाचार्य तिवारी ने कहा, “कोविड-19 की पाबंदियों के बाद स्कूल 24 सितंबर को खोले गए थे जिसके बाद से 35 नए विद्यार्थियों का विद्यालय में दाखिला किया गया है।”

उन्होंने स्कूल में बच्चों का दाखिल करने और उन्हें पढ़ाई को संजीदगी से लेने के लिए नए-नए विचार लागू किए हैं। वह 2017 में सरकारी स्कूल में नियुक्त हुए थे। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पांच कमरों वाली एक मंजिला स्कूल इमारत के तीन कमरों को रेल के डिब्बों का रूप दिया। दूर से देखने पर स्कूल की इमारत एक यात्री ट्रेन की तरह दिखती है। चित्रकार ऋषव मल्हार के प्रयासों की सराहना करते हुए, तिवारी ने कहा कि इस बदलाव ने विद्यार्थियों को आकर्षित किया है और वे इमारत के साथ फोटो खिंचवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

तिवारी ने कहा कि उन्होंने स्कूलों में इन बदलावों के लिए खुद पैसा खर्च किया है। झारखंड-ओडिशा सीमा के पास स्थित तंग्रैन के स्कूल में पड़ोसी जोनोडीह, खिदिरसाई और सिलिंग गांवों से भी छात्र आने लगे हैं।

तिवारी ने बताया कि नए प्रवेश के बाद स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की संख्या 269 हो गई है।

तिवारी की कोशिशों को देखते हुए ग्रामीणों ने स्कूल के विकास के लिए करीब 12 कट्ठा (भूमि नापने की इकाई) जमीन दान दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो