लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों परेशान हैं सीमा पार बैठे आतंकियों के जम्मू-कश्मीर में रहने वाले परिजन, यहां जानें कारण

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 3, 2023 16:54 IST

पिछले 33 सालों से कश्मीर में फैले आतंकवाद के अरसे में यह पहली बार है कि उस पार पाकिस्तान या पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में चले जाने वाले आतंकियों के परिवार अब प्रशासन की उस कार्रवाई से परेशान हो उठे हैं जिनके घरों को या तो ढहाया जा रहा है या फिर जब्त या सील किया जा रहा है।

Open in App

जम्मू: पिछले 33 सालों से कश्मीर में फैले आतंकवाद के अरसे में यह पहली बार है कि उस पार पाकिस्तान या पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में चले जाने वाले आतंकियों के परिवार अब प्रशासन की उस कार्रवाई से परेशान हो उठे हैं जिनके घरों को या तो ढहाया जा रहा है या फिर जब्त या सील किया जा रहा है। ऐसे आतंकियों के घरों को सील करने की कार्रवाई आज भी जारी रही।

कल रूबया सईद के अपहरण में शामिल आतंकी मुश्ताक जरगर उर्फ लटरम के घर को सील कर दिया गया था तो एनआईए ने प्रशासन के साथ मिल कर आज यूएपीए अर्थात गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत बारामुल्ला के हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बासित अहमद रेशी के घर को कुर्क कर दिया।

बासित अहमद रेशी पर कई आतंकी हमलों में शामिल होने, कई आतंकी हमलों की योजनाओं में सहायक होने तथा धन मुहैया करवाने के आरोप हैं। फिलहाल वह कई सालों से पाकिस्तान में है।

अधिकारियों के बकौल, ऐसे आतंकियों की संपत्तियों को कुर्क करने की मुहिम आने वाले दिनों में और तेज होने वाली है क्योंकि कल ही एनआईए ने किश्तवाड़ जिले के ऐसे 13 आतंकियों के खिलाफ गैर जमानती वरंट जारी किए थे जो उस पार से पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में बैठ कर आतंकी गतिविधियां चला रहे हैं।

अधिकारियों का कहना था कि जल्द ही सरकार के समक्ष इन आतंकियों की रिपोर्ट पेश की जाएगी और फिर उनकी संपत्तियों को जब्त या कुर्क करने की कार्रवाई भी आरंभ की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में ऐसे आतंकी बने युवकों की सूचियां तैयार की जा रही हैं जो उस पार बैठकर देश में आतंकी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप