लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.54 प्रतिशत हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई देश में रोजाना कोविड-19 के नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.54 प्रतिशत हो गई है। वहीं लगातार 12वें दिन संक्रमण के रोजाना मामलों में भी गिरावट आई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में अभी 25,86,782 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 9.60 प्रतिशत है। उपचाराधीन मामलों में 10 मई के बाद से लगातार कमी आ रही है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ देश में लगातार 12वें दिन संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या, सामने आए नए मामलों से अधिक रही। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,26,850 लोगों के उबरने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,40,54,861 हो गई है।’’

उसने कहा, ‘‘ देश में अभी तक कुल 33,25,94,176 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 20,58,112 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। रोजाना जांच में संक्रमित आने की दर गिरकर 9.54 प्रतिशत हो गई है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के निपटने की दिशा में भारत के लिए यह अच्छा संकेत है, देश में पिछले 24 घंटे में 1,96,427 नए मामले सामने आए, 41 दिनों बाद देश में दो लाख से कम नए मामले सामने आए हैं।’’

इससे पहले, 14 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए थे।

वहीं, मंगलवार सुबह सात बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में 19,85,38,999 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 97,79,304 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 67,18,723 कर्मियों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,50,79,964 कर्मियों को पहली और 83,55,982 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 83,55,982 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 12.82 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी